फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जिले के दो विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
लखनऊ में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट में इंस्पायर अवार्ड मानक राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी और मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 13 से 15 अक्तूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में बलरामपुर के दो छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दोनों छात्र-छात्राओं के माॅडल को खूब सराहा गया।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी और मॉडल प्रतियोगिता में प्रदेश भर से कक्षा छह से 12 तक के 350 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बलरामपुर के कंपोजिट विद्यालय रमनगरा से कक्षा सात की छात्रा चांदनी यादव ने अपनी गाइड व शिक्षक प्रियंका श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सोलर वेजिटेबल कटर का उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किया। चांदनी ने रसोइया की सहायता के लिए बनाए गए इस मॉडल की खूबियां भी बताईं। वहीं शिवपुरा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय मोतीपुर कला के छात्र बबलू ने विज्ञान शिक्षक वीनू के निर्देशन में इजी टू क्लीन प्रोजेक्ट के तहत स्मार्ट वाटर टैंक का प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी के दौरान विशेषज्ञों ने बच्चों के मॉडल पर कई प्रश्न पूछे, जिनका प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया। कार्यक्रम प्रभारी व संयुक्त निदेशक शिक्षा विवेक नौटियाल ने बच्चों के नवाचार और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए सभी को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किया। गाइड व शिक्षक प्रियंका श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम राज्य स्तर से जल्द ही घोषित किया जाएगा। परिणाम के आधार पर छात्रों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें