फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बढ़नी से अमृतसर तक चलाई जाएंगी दो स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। होली के लिए बढ़नी से अमृतसर तक दो ट्रेनों का संचालन करने की तैयारी है। चार-चार फेरों के लिए दोनों ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन होने से परदेसियों को घर पहुंचने व घर से काम पर लौटने में आसानी होगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 05005 बढ़नी से अमृतसर तक होली स्पेशल ट्रेन का संचालन चार से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को होगा। बढ़नी से ट्रेन निर्धारित फेरों के लिए दोपहर 3:10 बजे से चलेगी। दोपहर 3:50 बजे तुलसीपुर पहुंचेगी। तुलसीपुर से दोपहर 3:52 बजे चलकर बलरामपुर व गोंडा के रास्ते से बरेली व जालंधर सिटी होकर दूसरे दिन अमृतसर स्टेशन पर सुबह 9:30 बजे पहुंच जाएगी। ट्रेन संख्या 05006 अमृतसर से पांच से 26 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलाई जाएगी। अमृतसर से ट्रेन दोपहर 12:45 बजे से चलेगी, जो जालंधर सिटी, बरेली, गोंडा, बलरामपुर व तुलसीपुर के रास्ते होकर सुबह 8:15 बजे बढ़नी पहुंचेगी।

18 कोच वाली ट्रेनों का होगा संचालन

होली के लिए बढ़नी से अमृतसर तक 18 कोच वाली ट्रेनों का संचालन करने की तैयारी की जा रही है। इसमें साधारण द्वितीय श्रेणी के चार व एसएलआर के दो कोच लगाए जांएगे। दोनों ट्रेनों में नौ श्यनयान, नौ साधारण व दो कोच एसएलआर हैं। इससे परदेसियों को होली में अपने घर पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें