फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीम से लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
बलरामपुर के एसपी कार्यालय पर पकड़े गए बदमाशों के साथ पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में गत 17 जून की रात देशी शराब की दुकान के मुनीम से हुई 75 हजार की लूट के मामले का खुलासा पुलिस ने शनिवार को कर दिया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से कुल 39 हजार रुपये, तमंचा व बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र में 17 जून की रात आनंद बाग के निकट मुनीम से हुई लूट के मामले में पीड़ित मोहल्ला पहलवारा निवासी वीरेन्द्र कुमार गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन के लिए तीन टीमें लगाई गई थीं।
नगर कोतवाल रामाश्रय राय स्वॉट टीम प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा व सर्विलांस सेल प्रभारी अली हम्जा सिद्दीकी की टीम ने शुक्रवार देर शाम छोटी नहरिया नहरबालागंज तिराहे पर घटना में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बदमाशों की पहचान जितेन्द्र पत्थरकट निवासी दुल्हिनपुर कोतवाली देहात बलरामपुर व मिथुन पत्थरकट निवासी ग्राम खैरी थाना तुलसीपुर के रूप में हुई है। दोनों के पास से लूट का कुल 39 हजार रुपये, दो तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
लूट में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गई है। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने खगईजोत गांव के पास तीन जून को एक व्यक्ति से हुई 70 हजार रुपये की लूट में भी शामिल होना बताया है। घटना में इन दोनों के अन्य साथी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

घटना में तीन बदमाशों के शामिल होने व गिरफ्तारी दो बदमाशों के होने के सवाल पर एसपी ने बताया कि अभी और लोग भी गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें