फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दिल्ली व पंजाब के लिए चलेंगी दो पूजा स्पेशल ट्रेन

Thu, 24 Sep 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
तुलसीपुर स्टेशन
विज्ञापन
तुलसीपुर। पूजा एवं त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर ने लूप लाइन के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने दो साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है, जिनका ठहराव तुलसीपुर स्टेशन पर भी होगा। इससे दिल्ली, पंजाब और अन्य प्रमुख शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक डीके राव के अनुसार, गोरखपुर-शकूरबस्ती पूजा स्पेशल (05101) चार अक्टूबर से प्रत्येक रविवार चलेगी। ट्रेन शाम चार बजे गोरखपुर से रवाना होकर शाम 6:48 बजे तुलसीपुर पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 11:05 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। वापसी में 05102 पांच अक्टूबर से प्रत्येक सोमवार शकूरबस्ती से दोपहर 1:15 बजे चलकर मंगलवार सुबह 5:22 बजे तुलसीपुर तथा सुबह 8:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नौ-नौ फेरे लगाएगी।
इसी प्रकार बढ़नी-जालंधर सिटी पूजा स्पेशल (05005) सात अक्टूबर से प्रत्येक बुधवार बढ़नी से दोपहर 3:10 बजे चलकर 3:48 बजे तुलसीपुर पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 8:30 बजे जालंधर सिटी पहुंचेगी। वापसी में 05006 गुरुवार को जालंधर सिटी से सुबह 10:50 बजे रवाना होकर शुक्रवार तड़के 3:55 बजे तुलसीपुर और सुबह 4:45 बजे बढ़नी पहुंचेगी। यह ट्रेन कुल आठ ट्रिप संचालित की जाएगी। त्योहारी सीजन में इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से विशेष रूप से दिल्ली और पंजाब जाने वाले कामगारों तथा अन्य यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प और काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें