फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दो प्राथमिक स्कूलों पर ताला, 100 में 62 शिक्षक गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की हकीकत परखने के लिए सोमवार को निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय मदारा और गैसड़ी के प्राथमिक विद्यालय धोबहा के ताले बंद मिले। इस गंभीर लापरवाही पर प्रधानाध्यापक समेत सभी शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन

बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया कि जिलेभर के 100 से अधिक स्कूलों का निरीक्षण किया गया। इसमें तीन प्रधानाध्यापक समेत 62 सहायक अध्यापक व शिक्षामित्र गैरहाजिर पाए गए। सभी से जवाब-तलब किया गया है। निरीक्षण में कई स्कूलों में कक्षाओं का संचालन न होने की बात सामने आई, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बीएसए ने कहा कि शिक्षक अपनी जिम्मेदारी समझें। जो नियमित कक्षाओं में नहीं आएंगे, उनके खिलाफ विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।
हमारा उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है। मदारा गांव की अभिभावक लक्ष्मी देवी ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे बच्चों की रोज पढ़ाई हो। स्कूल बंद और शिक्षकों के गैरहाजिर रहने से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। शिक्षक संघ के प्रतिनिधि विनय कुमार ने कहा कि नियमित निरीक्षण जरूरी है ताकि, शिक्षक अपनी जिम्मेदारी समझें और शिक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें