फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अलग-अलग स्थानों पर खेतों में मिलीं दो नवजात बच्चियां

विज्ञापन
श्रीदत्तगंज में धान के खेत में मिला नवजात। 
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर खेतों में दो नवजात बच्चियां मिलने से लोगों में हलचल मच गई। श्रीदत्तगंज क्षेत्र के किठौरा गांव में धान के खेत और तुलसीपुर क्षेत्र में महादेव जमुनी व मदरहवा गांव के बीच गन्ने के खेत में बुधवार को नवजात मिली। सूचना पर डायल 112 की टीमों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है और जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन


किठौरा गांव में धान के खेत में नवजात मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित निकालकर संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे निगरानी में रखा।

इसी तरह तुलसीपुर क्षेत्र में गन्ने के खेत में नवजात मिलने की सूचना ग्रामीणों ने डायल 112 को दी। पीआरवी टीम ने बच्ची को सुरक्षित निकालकर सीएचसी तुलसीपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर चिकित्सकीय निगरानी के लिए संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों घटनाओं की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीदत्तगंज में धान के खेत में मिला नवजात। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें