फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की दो लाख कॉपियों का होगा मूल्यांकन

विज्ञापन
बलरामपुर में एमपीपी इंटर कालेज को बनाया गया मूल्यांकन केन्द्र। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की 2,03,471 कॉपियों का जिले में मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन कार्य में 793 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। एमपीपी इंटर कॉलेज में सीसीटीवी कैमरों से लैस 21 कमरों में मूल्यांकन कार्य किए जाएंगे। मूल्यांकन केंद्र पर अब तक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 63.5 प्रतिशत कॉपियां पहुंच चुकी हैं। 16 से 26 मार्च तक यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन

एमपीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य/यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 की कॉपियों के मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक कैप्टन जीपी तिवारी ने बताया कि हाईस्कूल में 75 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 52 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाएं जिले में पहुंच चुकी हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा प्रयागराज की तरफ से बलरामपुर जिले में विभिन्न विषयों के हाईस्कूल की 01 लाख 41 हजार 239 और इंटरमीडिएट की 62 हजार 232 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
लक्ष्य के सापेक्ष 14 मार्च तक मूल्यांकन केंद्र पर विभिन्न विषयों की हाईस्कूल में 01 लाख 03 हजार 10 और इंटरमीडिएट में 32 हजार 507 उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच चुकी हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी उत्तर पुस्तिकाओं को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कोठार में रखा जा रहा है। मुख्य कोठारी सुरेश कुमार की निगरानी में कोठारी राम आशीष वरुण, मदन लाल व रमेश चंद्रा को सुरक्षित ढंग से सभी उत्तर पुस्तिकाओं को कोठारों में रखवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्र के हाल सहित 21 कमरों में उत्तर पुस्तिकाओं के जांचने का कार्य किया जाएगा। हाल सहित सभी कमरे सीसीटीवी कैमरों के साथ अन्य संसाधनों से लैस हैं। सुचितापूर्ण ढंग से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य कराने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। परीक्षकों को पहचान पत्र भी जारी किया जा रहा है। बिना पहचान पत्र के किसी भी परीक्षक को कॉपियों का मूल्यांकन कार्य नहीं करने दिया जाएगा।
78 डिप्टी हेड की निगरानी में होगा मूल्यांकन
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विभिन्न विषयों के मूल्यांकन कार्य में 78 डिप्टी हेड को तैनात किया गया है। डिप्टी हेड की निगरानी में कॉपियों का मूल्यांकन कार्य किया जाएगा। हाईस्कूल के विभिन्न विषयों के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 55 डिप्टी हेड की निगरानी में 504 परीक्षकों से निर्धारित तिथि में पूरा कराया जाएगा। इंटरमीडिएट के विभिन्न विषयों के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 23 डिप्टी हेड की निगरानी में 211 परीक्षकों को लगाया जाएगा।
पहले दिन 20-20 कॉपियां जांचेंगे डिप्टी हेड
एमपीपी इंटर कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच 16 मार्च से यूपी बोर्ड परीक्षा के उततर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो जाएगा। सभी परीक्षकों को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 26 मार्च तक हर हाल में पूरा करना होगा। पहले दिन सभी डिप्टी हेड को कॉपियों के मूल्यांकन की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के बाद सभी डिप्टी हेड 20-20 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी करेंगे। मूल्यांकन केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कराई जा रही हैं। -महेन्द्र कुमार कन्नौजिया, डीआईओएस/नियंत्रक मूल्यांकन केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें