फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा कंपनियां करेंगी किसानों के नुकसान का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ओलावृष्टि, भारी बारिश व तेज हवाओं से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। किसानों की फसलों के नुकसान की भरपाई बीमा कंपनियां करेंगी। शासन ने सभी बीमा कंपनियों को किसानों के नुकसान का मुआवजा देने का निर्देश दिया है। कृषि विभाग की तरफ से फसली ऋण लेने वाले किसानों को बीमा कंपनियों को 72 घंटे के अंदर सूचना देने की अपील की गई है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार ने शनिवार को बताया कि 13 मार्च को मौसम खराब होने से फसलों के क्षति का मुआवजा बीमा कंपनियां करेंगी। बलरामपुर जिले में करीब तीन लाख किसानों ने 86,099 हेक्टअर क्षेत्रफल में गेहूं, 31,218 हेक्टअर क्षेत्रफल में मसूर, 17,000 हेक्टअर क्षेत्रफल में सरसों, 2205 हेक्टअर क्षेत्रफल में मटर 15,689 हेक्टअर क्षेत्रफल में तेरिया व 446 हेक्टअर क्षेत्रफल में चने की फसल लगाई है।
जिले के जिन किसानों ने फसली ऋण लिया है उनके फसलों के ओलावृष्टि, भारी बारिश व तेज हवाओं के झोंकों से जो नुकसान हुआ है उनकी भरपाई बीमा कंपनियां करेंगी। इस आशय का निर्देश शासन से दिया गया है। बैंकों से फसली ऋण लेने वाले किसानों को 72 घंटे के अंदर नुकसान की सूचना टोल फ्री नंबर 1800224030 पर हर हाल में देनी होगी तभी फसल बीमा का लाभ किसानों को मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें