फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, 94 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। लोगों की लापरवाही व कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने के कारण कोरोना की स्थिति खराब होती जा रही है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस लगातार बढ़ रहे है। बुधवार को लेवल-2 अस्पताल में भर्ती दो कोरोना मरीजों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

जिले में 94 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
सीएमओ डा. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि ग्राम जरवा गैसड़ी निवासी रोहित मिश्रा (27) को सर्दी व बुखार की शिकायत पर 13 मई को निर्मला हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी लेवल-2 हॉस्पिटल फैजाबाद में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 18 मई को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसी तरह बलरामपुर ब्लॉक के ग्राम कांदभारी निवासी अशोक वर्मा (41) को बुखार व खांसी तथा सांस लेने में कठिनाई होने पर 17 मई को सतीश चंद्र पांडेय मेमोरियल लेवल-2 हॉस्पिटल गोंडा में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 18 मई को उनकी मौत हो गई।
जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को आई कोरोना रिपोर्ट में जिले में कुल 94 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में सबसे अधिक बलरामपुर ब्लॉक के ग्राम सेवराही में 17, पचपेड़वा ब्लॉक के ग्राम पिपरिहा में 14 तथा हरैया सतघरवा ब्लॉके शिवपुरा में सात लोग शामिल है।
इसके अतिरिक्त बलरामपुर नगर, बलरामपुर ग्रामीण, तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार ब्लॉक के गांवों में भी तमाम लोग पॉजिटिव मिले हैं।
पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार की जा रही है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 7038 हो गई है। 5784 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 119 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 1135 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें