फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सड़क हादसों में कपड़ा व्यवसायी समेत दो की मौत

विज्ञापन
बलरामपुर के गौरा चौराहा थाने के सामने जुटी लोगों की भीड़।-संवाद
विज्ञापन
गौरा चौराहा/ गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को हुए सड़क हादसों में कपड़ा व्यवसायी समेत दो की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के गांव कतवरिया निवासी नियाज अहमद ने बताया कि उनके भाई अब्दुल समद (55) ग्राम गोपलापुर में किराये पर कमरा लेकर कपड़े की दुकान करते थे। शुक्रवार की सुबह बेलहा-बिस्कोहर राजमार्ग पर गोपलापुर में सड़क पार कर रहे थे, तभी बलरामपुर से गौरा की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गए, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पांच किलोमीटर तक पीछा करके गौरा थाने के सामने ट्रक को रोक लिया। ड्राइवर पिटाई के डर से थाने में घुस गया, जिसे पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया। गौरा थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं, रेहरा बाजार थानाक्षेत्र के धर्मपार गांव में शुक्रवार की सुबह स्कूली बच्चों को लेने आई एक निजी स्कूल की वैन की चपेट में गांव निवासी सिराज अहमद का बेटा अली रजा (2) आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। नाजिया बेगम ने बताया कि उनके पति सिराज अहमद दुबई में रहते हैं। हुसैनाबाद पुलिस चौकी प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा बिना सूचना दिए ही बालक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें