हरैया सतघरवा/गैसड़ी (बलरामपुर)। दो थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से युवक और किशोर की मौत हो गई है। घटना के बाद दोनों घरों में कोहराम मच गया है। पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है।
हरैया थाना क्षेत्र के गुलरिहा निवासी जवाहिर ने सोमवार को बताया कि उनका बेटा शक्तिमान उर्फ गोलू (12) अपने खेत में लगे आम के पेड़ पर चढ़ा था। पेड़ के ऊपर से हाई वोल्टेज तार की सप्लाई गई है। अचानक तार की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
वहीं गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के ठकुरापुर थरौली निवासी मोहम्मद शाहिद (38) सोमवार को जंगली घास काटने चित्तौडगढ़ जलाशय के निकट सुगानगर गए थे। वहीं पर हाईटेंशन तार टूटकर घास में पड़ा था। तार की चपेट में आकर मोहम्मद शाहिद की मौत हो गई। मामले की पुष्टि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इम्तियाज ने की है। दोनों घटनों की पुलिस को जानकारी नहीं है।