फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दो शिकारी गिरफ्तार, जाल और उपकरण बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। वन विभाग की बनकटवा रेंज की टीम और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने नेवलगंज के पास जंगल में गश्त की। इस दौरान बुधवार रात जंगल से दो शिकारियों भगवंतराम निवासी मोतीपुर खुर्द और दद्दू निवासी कटकुइंया को गिरफ्तार किया। उनके अन्य साथी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वनाधिकारी शत्रोहन लाल ने बताया कि बुधवार रात कुछ लोग जंगल से सटे खेत में बैठकर शिकार की योजना बना रहे थे। जानकारी होने पर एसएसबी खंगरानाका के जवानों और वन विभाग की बरहवा व बनकटवा रेंज की टीम ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपियों के पास से रेशम का जाल, कुल्हाड़ी, भाला, सब्बल और डंडा बरामद किया गया है। दोनों शिकारियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि जंगलों और वन्यजीव की सुरक्षा के लिए अभियान जारी रहेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें