फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दिल्ली में सम्मानित होंगे मॉडल यूथ ग्राम सभा के दो प्रधान

Fri, 23 Jan 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मॉडल यूथ ग्राम सभा पहल के तहत 28 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में जिले के दो ग्राम प्रधान प्रतिभाग करेंगे। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के भारत मंडपम प्रगति मैदान में आयोजित होगा। इसमें देशभर से चयनित ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन

सदर विकास खंड के ग्राम पंचायत सिरसिया के ग्राम प्रधान अमरेश बहादुर लाल एवं विकास खंड हरैया सतघरवा के ग्राम पंचायत शिवानगर ग्राम प्रधान मो. उमर शाह शामिल हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि हर मजरे में संतुलित विकास कार्य कराकर पंचायत को एक आदर्श स्वरूप प्रदान किया है। स्वच्छता, पेयजल, शिक्षा, सड़क, आवास, शौचालय और सामुदायिक विकास जैसी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से गांव में व्यापक बदलाव देखने को मिला है।
दोनों प्रधान ग्राम पंचायतों में युवाओं की भागीदारी, नवाचार एवं सुशासन से जुड़े अनुभव साझा करेंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने बताया कि मॉडल यूथ ग्राम सभा पहल ग्रामीण युवाओं को पंचायत व्यवस्था से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि जिले के लिए यह गौरव की बात है कि यहां के ग्राम प्रधान राष्ट्रीय मंच पर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे अन्य पंचायतों को भी नवाचार और युवा सहभागिता के लिए प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें