फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शहर में दो कूड़ा निस्तारण केंद्रों का उद्घाटन

विज्ञापन
-बलरामपुर में कूड़ा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण करते नगर पालिका अध्यक्ष व अन्य ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वच्छ भारत मिशन से नगर पालिका में सोमवार को दो नवीन कूड़ा निस्तारण केंद्र का उद्घाटन किया गया। पहली बार शहर में अत्याधुनिक तकनीक से लैस ऐसे केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने उद्धाटन किया। अध्यक्ष ने बताया कि केंद्रों में कचरे के वैज्ञानिक प्रसंस्करण के लिए पांच मशीनें स्थापित की गई हैं। केंद्र में आने वाले कूड़े का प्रारंभिक वजन वेन मशीन करेगी। फ्लैट सेग्रिगेशन कन्वेयर बेल्ट मशीन कचरे को प्लास्टिक, पेपर, मेटल आदि श्रेणियों में विभाजित करेगी। गंदे प्लास्टिक से मिट्टी व धूल पटका मशीन हटाएगी।
प्लास्टिक व अन्य कचरे को छोटे टुकड़ों में काटकर निस्तारण योग्य थ्रेडिंग व प्रेस मशीन बनाएगी। कचरे को कॉम्पैक्ट बेल्स में बदलकर संग्रहण व परिवहन आसान हाइड्रोलिक बेल प्रेस मशीन बनाएगी। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस, अधिशाषी अधिकारी लालचंद मौर्य, जेई सिविल अवनीश यादव, जेई धर्मेन्द्र कुमार गौड़, सभासद प्रतिनिधि अक्षय शुक्ला, सभासद राकेश कश्यप, गौरव मिश्रा, शिवम मिश्रा, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें