फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दो ई रिक्शा में आमने-सामने टक्कर, चार लोग घायल

विज्ञापन
बलरामपुर के त्रिलोकपुर के पास घायलों को ले जाते एसएसबी के जवान ।-संवाद
विज्ञापन
गैसड़ी। पचपेड़वा क्षेत्र के त्रिलोकपुर एसएसबी कैंप के पास हाईवे पर दो ई रिक्शाें की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एसएसबी जवानों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और स्थानीय पुलिस व एंबुलेंस सेवा को सूचना दी।
विज्ञापन


जवानों के मुताबिक हादसे में ग्राम मिश्रौलिया थाना ढेबरुआ, जिला सिद्धार्थनगर निवासी मंटू (52), उनकी पत्नी विमला (48), पुत्र छोटू (16) और त्रिवेणी (48) ग्राम घरूवार, थाना ढेबरुआ सिद्धार्थनगर को चोटें आईं हैं। यह लोग बुधवार शाम को भोजपुर थाना पचपेड़वा में आयोजित 13वीं संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर ई रिक्शा से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बढ़नी से पचपेड़वा की ओर आ रहे एक अन्य ई रिक्शा चालक छोटू निवासी ग्राम बगही, थाना ढेबरुआ ने अचानक यू-टर्न लिया, जिससे दोनों ई रिक्शा आमने-सामने टकरा गए।
हादसे में मंटू का बायां पैर कमर के नीचे से टूट गया, जबकि त्रिवेणी को पैर और कमर में गंभीर चोटें आईं हैं। मौके पर मौजूद एसएसबी समवाय प्रभारी उपनिरीक्षक गंगाधर ने तत्काल कैंप में तैनात जवानों की मदद से एंबुलेंस बुलवाई और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी बढ़नी भेजवाया। प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह चौहान ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। दोनों ई रिक्शाें को थाने लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें