बलरामपुर। जिले में शुक्रवार को आई कोरोना रिपोर्ट में दो व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़वा ब्लॉक के मसहा गांव में दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव पाए गए इन व्यक्तियों को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है।
शुक्रवार को दो कोरोना मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। स्वस्थ होने वाले इन मरीजों को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 1857 हो गई हैं। 1733 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 29 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस 57 है।