फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पैर धोते समय फिसलने से राप्ती नदी में गिरे चचेरे भाई-बहन, दोनों डूबे; गोताखोर तलाश में जुटे

Fri, 01 May 2026 12:48 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बलरामपुर में पैर धोते समय फिसलने से चचेरे भाई-बहन राप्ती नदी में गिर गए। दोनों डूब गए। पुलिस गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश में जुटी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
नदी किनारे मौजूद पुलिस व लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलरामपुर में शुक्रवार सुबह चचेरे भाई-बहन बच्चे राप्ती नदी में डूब गए। घटना से घरों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के बेनीजोत गांव की है। गांव निवासी महेश कुमार परिवार के साथ पंजाब के लुधियाना में रहते हैं। वह 27 अप्रैल को अपने बच्चों के साथ गांव आए थे। सुबह महेश कुमार का छह वर्षीय बेटा शनि अपने चाचा चंदन की 14 वर्षीय बेटी रूसी के साथ घर से घूमने निकला था। दोनों खेलते-खेलते गांव किनारे बह रही राप्ती नदी किनारे पहुंच गए। शनि नदी में पैर धोने लगा। इसी समय पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। 

भाई को डूबता देख रूसी घबरा गई। उसने अपनी जान की परवाह किए शनि को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन, तेज बहाव के कारण वह भी पानी में समा गई। कुछ ही पलों में दोनों बच्चों को नदी की लहरें अपने साथ बहा ले गईं। गांव के दिनेश समेत अन्य ग्रामीणों ने जब यह दृश्य देखा तो शोर मचाया। लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें