फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: यूकेलिप्टस पेड़ों की अवैध कटान में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सोहलेवा वन्य जीव प्रभाग नंदमहरा जंगल में यूकेलिप्टस पेड़ों की अवैध कटान में 17 जनवरी को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरहवा रेंज नंदमहरा के सेक्शन प्रभारी गौरव मिश्र ने तुलसीपुर में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने नंदमहरा निवासी जाकिर अली व सद्दाम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। सेक्शन प्रभारी ने लकड़ी जब्त कर ली है।
विज्ञापन

नंदमहरा पुलिस चौकी के प्रभारी उमेश कुमार, वन रक्षक राम नरेश व सिपाही रामकुमार के साथ पिपरहवा मार्ग पर मंदिर के पास 17 जनवरी शाम करीब चार बजे जांच कर रहे थे, तभी जाकिर अली व सद्दाम करीब छह बजे पिकअप पर लकड़ी लोड कर रहे थे। टीम को देखते ही दोनों आरोपी भागने लगे। दोनों को टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया। जाकिर ने बताया कि सहयोगी सद्दाम के साथ यूकेलिप्टस पेड़ों की नंदमहरा जंगल से अवैध कटान करके लाए हैं। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। बरहवा रेंज में लकड़ी लाकर सीज करके दोनों को जेल भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें