फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: घर में घुसकर पिटाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Oct 2025 10:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर क्षेत्र के ग्राम सेखुईया में पुआल रखने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस घटना में एक आरोपी 27 अक्तूबर को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने गांव में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा।
विज्ञापन


ग्राम सेखुईया निवासी सियानंद वर्मा ने 25 अक्तूबर को कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि गांव के ही कुछ लोग रंजिश के चलते उनके घर में घुस गए। कुदाल व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उनके परिवार के सूर्यभान व अंकित वर्मा सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी सियानंद की बाइक व बोलेरो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। इस प्रकरण में 17 नामजद व करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच खेत में पुआल रखने को लेकर कहासुनी हुई थी। उसी विवाद के दौरान मारपीट हो गई। पुलिस ने बताया कि गांव में अब स्थिति सामान्य है, लेकिन पुलिस बल तैनात किया गया है।

एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने की कार्रवाई

-पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने मामले को गंभीर मानते हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय व सीओ सिटी ज्योतिश्री के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह की टीम गठित की। गठित टीम ने मंगलवार को नामजद अभियुक्त सुमित सिंह उर्फ पुत्तन सिंह और सुनील सिंह दोनों निवासी ग्राम सेखुईया को बलरामपुर रेलवे स्टेशन मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। इससे पहले पुलिस ने इसी प्रकरण में नामजद अभियुक्त हवलदार सिंह निवासी ग्राम सेखुईया को 27 अक्तूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें