फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: फर्जी फर्म बनाकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 15 May 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर पुलिस ने फर्जी जीएसटी फर्मों के जरिये करोड़ों रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पास करने वाले नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

अकबरपुर पुलिस ने वर्ष 2025 में आईटीसी चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में बुधवार को प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पंजाब के जालंधर निवासी दो आरोपियों इशान तथा रोहित बठला को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में पता चला कि एके इंटरप्राइजेज, सिंह इंटरप्राइजेज, शमा इंटरप्राइजेज और एनके इंटरप्राइजेज के माध्यम से 159 फर्जी इनवॉइस जारी कर लगभग 6.52 करोड़ रुपये के लेनदेन पर 1.18 करोड़ रुपये की आईटीसी पास की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे की जांच में आरएम ट्रेडिंग कंपनी और श्री राधे कृष्णा एंड कंपनी के जरिये ठगी का इस्तेमाल किए जाने का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें