फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश होने पर लबालब हो जाता है तुलसीपार्क वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के सबसे वीआईपी मोहल्ले में शुमार तुलसी पार्क वार्ड बारिश होने पर तालाब का रूप ले लेती है। भाजपा कार्यालय अटल भवन यहीं पर स्थित होने के बावजूद जनप्रतिनिधि वार्ड की अव्यवस्थाओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

वार्ड की प्रमुख सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नालियां चोक होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है।
तुलसी पार्क सेे झारखंडी रेलवे स्टेशन मोड़ पर सेफ्टी टैंक का गंदा पानी सड़क पर फैलने के कारण सुबह झारखंडी मंदिर में पूजा करने के लिए लोगों को इसी गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है। नगर का प्रमुख झारखंडी रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर हमेशा जलभराव की स्थिति बनी रहती है। सड़क पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो चुकी है।
विज्ञापन

सड़क क्षतिग्रस्त होने तथा कीचड़ व जलभराव के चलते यात्रियों को आवागमन में काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ती है। नगर का प्रमुख पार्क भी इसी वार्ड में स्थित है। देख रेख के अभाव में यह पार्क भी पूरी बदहाल हो चुका है। बारिश के दिनों में पार्क के अंदर पानी भर जाने के कारण लोगों को मार्निंग वाक करने में असुविधा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें