फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे ने लील लिया परिवार: पति और इकलौते बेटे की मौत, हाईवे पर ट्रक ने कुचल दिया; खबर मिली तो चीत्कार उठी मां

Thu, 05 Mar 2026 05:47 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बलरामपुर में पिता और इकलौते बेटे को हाईवे पर ट्रक ने कुचल दिया। दोनों की मौत हो गई। खबर मिली तो मां चीत्कार उठी। मौजूद लोग उन्हें ढांढस बंधाते रहे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विमल व सोनू की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलरामपुर में बृहस्पतिवार सुबह हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। घटना से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।

विज्ञापन


हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र में ओड़ाझार के पास बहराइच हाईवे पर हुआ। शहर के खलवा मोहल्ला निवासी विमल मिश्र (52) अपने बेटे सोनू मिश्र (23) के साथ होली पर श्रावस्ती जिले अपनी ससुराल गए थे। सुबह करीब 11.30 बजे बाइक से वापस लौट रहे थे।

ओड़ाझार के पास सड़क पर बिखरी गिट्टियों पर उनकी बाइक फिसल गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसी दौरान सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के करीबी राहुल ने बताया कि सोनू परिवार का इकलौता पुत्र था। दो मौतों से परिवार पूरी तरह टूट गया है। घर में अब उसकी मां ही अकेली बची हैं। हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें