फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आतंकी हमले के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
बलरामपुर के उतरौला में मृतकों को श्रद्धांजलि देते लोग।-स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। सपा नेता डॉ. एहसान खान के साथ मौजूद लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। लाेगों ने आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। उपस्थित लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए घायल लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
विज्ञापन

सपा नेता ने कहा कि इस तरह का हमला क्षमा योग्य नहीं है। भारत सरकार पाकिस्तान को करारा जवाब दे। इस आतंकवादी हमले के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। डॉ. अताउल्लाह खान ने कहा कि देशवासियों का मनोबल तोड़ने की कोशिश करने वाले आतंकी कभी अपने मंसूबों में सफल नहीं होंगे। इस अवसर पर किशवर हुसैन, व्यापार मंडल महामंत्री सरदार गुरविंदर सिंह, मास्टर मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद समी, डॉ. लइक खान, पूर्व प्रधान आबिद अली, अनवारुल खान, वसीम खान, रज्जू मलिक, सिराजुद्दीन खान पप्पु, अशफाक अंसारी, सलमान आबिद, अकरामुद्दीन, इसरारुल खान, अतीक खान, मुनीर पाशा, मो. रिजवान, शादाब माविया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें