श्रीदत्तगंज। विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में रविवार को स्थानीय हनुमानगढ़ी मंदिर में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। विहिप कार्यकर्ताओं ने हिंदू नेता कमलेश तिवारी की हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कमलेश तिवारी के हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग भी की गई।
विश्व हिंदू परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल जायसवाल, जितेंद्र वन, चंदन मिश्रा, विनय जायसवाल व सुबोध सिंह आदि ने कहा कि कुछ अराजकतत्व उत्तर प्रदेश का माहौल खराब करने की साजिश रच रहे हैं। ऐसे ही अराजकतत्वों द्वारा हिंदू नेताओं की हत्या की जा रही है। हिंदू नेता कमलेश तिवारी की निर्मम हत्या से पूरे प्रदेश में हिंदू समाज के लोग आक्रोशित हैं।
इन लोगों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कमलेश तिवारी के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाई जाए। शोकसभा में राघवराम वर्मा, प्रभात सिंह, अवधेश मिश्रा, सिद्घार्थ पटवा, सुरेंद्र कौशल, शुभकरन, संदीप, अभिषेक, आकाश, सूर्य प्रकाश पाठक व राम निषाद सहित तमाम विहिप कार्यकर्ता मौजूद रहे।