फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से होगी न्यायालयों में मुकदमों की सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। न्यायिक अधिकारी व उनके एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव होने से 20 अक्तूबर तक के लिए न्यायालयों को बंद कर दिया गया है। मुकदमों की सुनवाई 21 अक्तूबर से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने सोमवार को बताया कि जिला एवं सत्र न्यायालय के एक न्यायिक अधिकारी व उनके कर्मचारी के कोरोना से ग्रसित होने की पुष्टि हुई है। इसके चलते न्यायालय परिसर को सैनिटाइज कराया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव आशीष पांडेय ने बताया कि कोविड-19 के चलते सरकार, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन करते हुए 19 व 20 अक्तूबर को न्यायालय बंद कर दिया गया है।
19 व 20 अक्तूबर को होने वाली मुकदमों की सुनवाई की तिथि 23 व 24 अक्तूबर निर्धारित की गई है। सभी न्यायालयों में 19 व 20 के मध्य लंबित जमानत प्रार्थना पत्र पर 21 व 22 को सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें