फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ट्रांसफार्मर खराब, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 04 Nov 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पेहर बाजार। रेहरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े छपिया बाजार का 250 केवीए ट्रांसफार्मर छह दिनों से खराब है। बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इसको लेकर मंगलवार ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान सूरज सोनकर ने बताया कि जेई और एसडीओ से कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। बिजली न आने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। प्रदर्शन में अमित गुप्ता, गोलू, आरिफ, अफसर, चंद्रप्रकाश, भगवती गुप्ता, सईद, राजू, उस्मान, आकाश गुप्ता, कंचन, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता अतुल कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था, लेकिन अब शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें