फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शहरी क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों की बढ़ाई जा रही क्षमता, मिलेगी निर्बाध बिजली

Wed, 09 Sep 2026 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-44-बलरामपुर में केबिल बदलते बिजलीकर्मी ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। इसके तहत 100 केवीए के 28 ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं, जिससे विद्युत भार कम करने के साथ उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता पवन कुमार राय ने बताया कि बलरामपुर टाउन पावर हाउस के तहत वीटीएम मोड़ के पास स्थापित 250 केवीए के ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त एबी केबल लगाई गई है। इससे संबंधित क्षेत्र में विद्युत वितरण नेटवर्क की क्षमता बढ़ेगी। एमपीपी इंटर कॉलेज, नगर पालिका रोड, डीएवी इंटर कॉलेज और पहलवारा में 100 केवीए के अतिरिक्त ट्रांसफार्मरों को जोड़ने के लिए एबी केबल लगाने का कार्य प्रगति पर है।
उन्होंने बताया कि अतिरिक्त ट्रांसफार्मरों को वितरण नेटवर्क से प्रभावी रूप से जोड़ने के लिए एबी केबल लगाई जा रही है। इससे विद्युत भार का बेहतर प्रबंधन होगा और मौजूदा विद्युत तंत्र पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
ललिया। क्षेत्र के मथुरा बाजार में मंगलवार रात करीब 10 बजे 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत विभाग की लापरवाही से नाराज उपभोक्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मथुरा-वीरपुर मार्ग पर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उपभोक्ता विनय सोनी, चंदन, छोटे यादव, प्रदीप, राकेश, मनोज, अनिल और विजय ने बताया कि कस्बे में कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा है, जबकि बिजली कनेक्शनों की संख्या अधिक है। अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर आए दिन जल जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद उसे बदलने में कई दिन लग जाते हैं, जिससे कस्बे के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उपभोक्ताओं ने 25 केवीए के स्थान पर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। अवर अभियंता मोहम्मद तवरेज ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिली है। जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें