फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 ग्राम पंचायतों में डोंगल से शुरू हुआ लेनदेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले की 10 ग्राम पंचायतों में शनिवार को डोंगल से लेनदेन शुरू कर दिया गया है। ग्राम पंचायत सचिवों को विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डीपीआरओ नरेश चंद्र ने डोंगल सौंपकर विकास कार्यों में लेनदेन कराने का निर्देश दिया है। जिले के सभी 801 ग्राम पंचायतों में 15 अक्तूबर से डोंगल के माध्यम से लेनदेन कराकर विकास कार्य कराए जाएंगे। ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितता पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने डोंगल से विकास कार्यों में लेनदेन कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में मौजूद जिले के सभी नौ ब्लॉकों के एडीओ पंचायतों, ग्राम पंचायत सचिवों व ग्राम प्रधानों को प्रोजेक्टर से फिल्म दिखाकर डोंगल का प्रयोग करने का तरीका बताया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीपीआरओ ने कहा कि चार माह पहले वित्त वर्ष 2018-19 की वार्षिक पुस्तिका और वित्त वर्ष 2019-20 की दैनिक पुस्तिका बंद कर सभी ग्राम पंचायत सचिवों को प्रिया साफ्ट पर विकास कार्यों का ब्योरा अपलोड कराने निर्देश दिया गया था लेकिन अभी तक वित्त वर्ष 2018-19 में 801 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 672 ग्राम पंचायतों का ही प्रिया साफ्ट पर ब्योरा अपलोड किया जा सका है।
जिले के 129 ग्राम पंचायतों से एक साल पुराना हिसाब नहीं मिल सका है। वित्त वर्ष 2019-20 में प्रिया साफ्ट पर अभी तक किसी भी ग्राम पंचायत के विकास का ब्योरा अपलोड नहीं किया गया है। शासन ने 15 अगस्त से जिले के सभी 801 ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन पेमेंट प्रणाली लागू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

14वें वित्त आयोग में आवंटित धनराशि का प्रिया साफ्ट पर व्यय भुगतान का ब्योरा अपलोड न कराने तथा शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने वाले जिले के 801 ग्राम पंचायतों में तैनात 143 ग्राम पंचायत सचिवों से जवाब तलब किया जा चुका है। जिला समन्वयक योगेन्द्र कुमार व डीपीएम संदीप कश्यप आदि ने ग्राम पंचायत सचिवों व प्रधानों को डोंगल से लेनदेन करने की ट्रेनिंग दी।
डीपीआरओ ने स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 10 लाभार्थियों, 10 ग्राम प्रधानों नौ खंड प्ररेकों व पांच कंप्यूटर आपरेटरों को अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अशोक कुमार दूबे सहित जिले के सभी नौ ब्लॉकों के एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें