फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अमान्य स्कूलों पर लगवाया ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। गैर मान्यता के दो स्कूलों पर ताला लटका दिया गया है। शिक्षा क्षेत्र गैसड़ी के बीईओ ह्रदय शंकरलाल श्रीवास्तव ने जांच कर कार्रवाई की है। भविष्य में बिना मान्यता के स्कूल संचालित पाए जाने पर बीईओ ने कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बीईओ ने शनिवार को बताया कि डीएम कृष्णा करुणेश व बीएसए हरिहर प्रसाद के निर्देश पर शिक्षा क्षेत्र गैसड़ी में बिना मान्यता के संचालित स्कूलों पर शिकंजा कसा गया। अभियान के दौरान कुड़वा भोजपुर व जमुनी में दो स्कूल बिना मान्यता के संचालित पाए गए।
मान्यता प्रपत्र न दिखाए जाने पर दोनों स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद कराकर ताला लगवा दिया गया है। बिना मान्यता के संचालित स्कूल संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बीईओ ने सभी अभिभावकों से भी अपील की है कि सरकारी स्कूलों में छह से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का एडमीशन कराएं और सरकारी योजनाओं को लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें