फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित रहे 464 मतदान कार्मिकों का हो रहा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। चार दिनों के प्रशिक्षण से नदारद 464 मतदान कार्मिकों को एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में शुक्रवार को ट्रेनिंग का अंतिम मौका दिया गया। अंतिम दिन भी अनुपस्थित रहने वाले मतदान कार्मिकों के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक/सीडीओ रिया केजरीवाल ने बताया कि शुक्रवार को एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में 12, 13, 14 व 15 अप्रैल को पांच केंद्रों के प्रशिक्षण से नदारद कुल 464 मतदान कार्मिकों को दोनों पालियों में बुलाया गया था। प्रथम पाली में 275 मतदान कार्मिकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इन सभी मतदान कार्मिकों को सुपर मास्टर ट्रेनर डीसी मनरेगा महेंद्र देव पांडेय, मास्टर ट्रेनर अजीत पांडेय व संतोष कुमार ने पंचायत चुनाव में मतदान कराने के बारे में बारीकियां सिखाई है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी संतोष कुमार यादव ने सभी मतदान कार्मिकों को मतदान के सभी पहलुओं और दायित्वों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। दूसरी पाली में शामिल होने वाले मतदान कार्मिकों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। दोनों पालियों में बिना सूचना के प्रशिक्षण से नदारद रहने वालों के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई की जाएगी।
चार दिवसीय प्रशिक्षण में 15 हजार मतदान कार्मिकों को वोटिंग कराने के लिए ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया था। चारों दिन दोनों पालियों में 3500-3500 मतदान कार्मिकों को ट्रेनिंग देनी थी जिसमें से 12 अप्रैल को 145, 13 अप्रैल को 128, 14 अप्रैल को 116 और 15 अप्रैल को 75 मतदान कार्मिक शामिल नहीं हुए थे जिन्हें 16 अप्रैल को प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें