फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1600 श्रमिकों को लेकर आई ट्रेन

विज्ञापन
Train carrying 1600 workers - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। लिंगमपल्ली तेलंगाना से श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेन शुक्रवार की सुबह बलरामपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। स्टेशन पर बलरामपुर सहित 35 अन्य जनपदों के करीब 1600 यात्रियों को उतारा गया। स्टेशन पर बनाए गए 10 काउंटर पर यात्रियों का विवरण नोट किया गया। डीएम कृष्णा करूणेश और एसपी देवरंजन वर्मा ने स्टेशन पर पहुंचकर यात्रियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

श्रमिकों से भरी ट्रेन शुक्रवार की सुबह करीब 9.45 बजे बलरामपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन से बलरामपुर जनपद के करीब 950 यात्रियों सहित 35 अन्य जनपदों के यात्री भी बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर उतारे गए। स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरीकेटिंग की गई थी।
शांति व सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए सुरक्षाकर्मी और एनसीसी के कैडेटों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए यात्रियों को अलग-अलग काउंटरों पर पहुंचाया। 10 काउंटरों पर सभी यात्रियों का विवरण नोट किया गया। यहीं पर यात्रियों की मेडिकल जांच भी कराई गई। यात्रियों के लिए स्टेशन पर भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद बाहरी जनपदों के यात्रियों को बसों के माध्यम से भेजा गया है। बलरामपुर जनपद के यात्रियों को क्वारंटीन सेंटरों में पहुंचाया गया है। क्वारंटीन सेंटर पर श्रमिकों की दो दिनों तक निगरानी की जाएगी। दो दिनों तक यदि कोई लक्षण नहीं आता है तो उन्हें संबंधित गांव में भेज दिया जाएगा।
श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आने वाले यात्रियों की सुविधा व अन्य कार्यों के लिए नोडल अधिकारी सीडीओ अमनदीप डुली, एडीएम अरूण कुमार शुक्ला, एएसपी अरविंद मिश्रा, एसडीएम नागेंद्र नाथ यादव, सीओ सिटी आरआर सिंह, बीएसए डॉ. रामचंद्र व जिला कृषि अधिकारी मंजीत कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें