फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 की ड्यूटी से नदारद तीन अफसरों का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बिना सूचना के कोविड-19 की ड्यूटी से नदारद तीन अफसरों का वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। तीनों अफसरों से तीन दिन में जवाब तलब किया गया है। तीनों अफसरों से निर्धारित समय में जवाब संतोषजनक न मिलने पर विधिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

तीनों अफसरों की जैतापुर-गौरा चौराहा बॉर्डर पर तैनाती थी। तीनों अफसरों को मजिस्ट्रेट के रूप में बाहर से आने वालों पर निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। एसपी देव रंजन वर्मा के दो मई को सीमा क्षेत्र का औचक निरीक्षण करने के दौरान ड्यूटी से नदारद पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।
डीएम कृष्णा करुणेश ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना संकट के दौरान जिले के सभी विभागों के अफसरों व कर्मियों को मुख्यालय पर ही बने रहने का निर्देश कई बार जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

निर्देश के बावजूद जिले के जैतापुर-गौरा चौराहा बॉर्डर पर बाहर से आने वालों की निगरानी के लिए तैनात किए गए राप्ती नहर खंड प्रथम तुलसीपुर के अवर अभियंता केएन श्रीवास्तव, संतोष कुमार वर्मा व चकबंदी अधिकारी शैलेश श्रीवास्तव बिना सूचना के एसपी को औचक निरीक्षण के गायब मिले हैं। तीनों अफसरों ने कोविड-19 के दौरान अपने दायित्वों को निर्वहन करने में घोर लापरवाही बरती है।
ड्यूटी में घोर लापरवाही बरतने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में तीनों अफसरों का अग्रिम आदेश तक के लिए वेतन रोक दिया गया है। तीनों अफसरों से तीन दिन में जवाब तलब किया गया है।
निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब न देने पर तीनों अफसरों के खिलाफ विधिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है। साथ ही डीएम ने जिले के सभी विभागों के अफसरों व कर्मियों को कोविड-19 की ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने और बिना सूचना के मुख्यालय से गायब रहने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें