फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: देवता पूजन में झलकी परंपरा, उमड़े श्रद्धालु

Wed, 06 May 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-33-बलरामपुर के थारू बहुल पहाड़ापुर गांव में पूजा अर्चना करते लोग।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। थारू बहुल पहाड़ापुर गांव में ग्राम देवता का पारंपरिक पूजन बड़े ही श्रद्धा और भक्तिभाव से किया गया। इस दौरान गांव में भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन

गांव में बुधवार की सुबह से ही ग्रामीणों ने एकजुट होकर पूजा-अर्चना की तैयारी शुरू कर दी। निर्धारित मुहूर्त में ग्राम देवता की पूजा करते हुए हवन-पूजन किया गया और गांव की खुशहाली, शांति तथा अच्छी फसल के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान पूरे क्षेत्र में पारंपरिक गीतों की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा। महाराणा प्रताप जनजातीय सेवा संस्थान के अध्यक्ष मदनलाल ने बताया कि थारू समाज की यह परंपरा सदियों पुरानी है, जिसे आज भी पूरी आस्था के साथ निभाया जा रहा है। हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्यामलाल, दुर्गेश, घनश्याम, दिनेश, राम धीरज, चेतराम, रुद्र नारायण, प्रेम सागर, चिनकू माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें