फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: व्यापारियों ने कांग्रेस नेताओं के सामने रखीं समस्याएं

Thu, 27 Aug 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-25-बलरामपुर के भगवतीगंज में कांग्रेस पदा​धिकारियों का स्वागत करते व्यापारी ।-स्रोत : कांग्
विज्ञापन
बलरामपुर। श्रीरामजानकी मंदिर ठाकुरद्वारा भगवतीगंज में बुधवार को कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत व्यापारियों के साथ बैठक हुई। राष्ट्रीय पर्यवेक्षक विधायक अनंत पटेल और प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव ने व्यापारियों से उनकी समस्याएं जानीं। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस पीसीसी सदस्य डॉ. पंकज कुमार गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश पहवा ने कहा कि व्यापारियों पर लगाए जाने वाले जुर्माने की राशि पर 18 प्रतिशत ब्याज वसूला जाता है, जबकि एफडी पर छह से सात प्रतिशत ही ब्याज मिलता है। उन्होंने इसे अनुचित बताते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की। विजय अग्रवाल ने व्यापारियों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस, वेद प्रकाश गुप्ता ने सुरक्षा व संरक्षण और विनोद जैन ने रिटायरमेंट पेंशन की मांग रखी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर एवं लेखक आदित्य गुप्ता ने जीएसटी संबंधी प्रशिक्षण की आवश्यकता बताई। सेवानिवृत्त प्राचार्य गौरीशंकर पाल ने एकता व भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने समस्याओं को राहुल गुप्ता के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। बैठक में प्रदेश महासचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, जिलाध्यक्ष शिवलाल, पूर्व अध्यक्ष अनुज सिंह, एआईसीसी सदस्य राजबहादुर यादव समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें