फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ओवरलोड गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक सुरक्षित

Fri, 27 Nov 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-32-रमवापुर महदेइया के पास पलटी गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली।-संवाद
विज्ञापन
महराजगंज तराई। बेला घाट से गन्ना लादकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली शुक्रवार शाम रमवापुर महदेइया के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बताया जा रहा है कि ट्रॉली पर क्षमता से अधिक गन्ना लदा होने के कारण हादसा हुआ। दुर्घटना में चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोतवाली देहात क्षेत्र के घुघुलपुर निवासी चालक जनक लाल शुक्रवार शाम करीब चार बजे बेला घाट तौल केंद्र से गन्ना लादकर चीनी मिल के लिए निकला था। रमवापुर महदेइया के पास पहुंचते ही ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद ट्रॉली में लदा गन्ना सड़क किनारे बिखर गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सीडीओ गन्ना सत्येंद्र पाठक ने बताया कि बेला घाट तौल केंद्र की ट्रॉली पलटने की सूचना मिली है। बिखरे हुए गन्ने को दूसरे वाहन पर लदवाकर चीनी मिल भेजने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि हादसे में चालक सुरक्षित है। मामले को लेकर पुलिस को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें