फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ट्रैक्टर ट्रॉली फंसी, तीन घंटे बाधित रहा यातायात

Sun, 07 Sep 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर–हर्रैया मार्ग पर कठरिहवा पुल के बगल में निर्माणाधीन बाईपास पर फंसी ट्रैक्ट
विज्ञापन
पिपरहवा चौराहा। तुलसीपुर–हर्रैया मार्ग पर कठरिहवा पुल के बगल में निर्माणाधीन बाईपास पर शनिवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गई। इससे करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

ग्रामवासियों ने बताया कि बाईपास अधूरा होने के कारण आए दिन बड़े और लोडिंग वाहन यहां फंस जाते हैं। शनिवार को ईंट से भरी ट्रॉली धंस गई, जिससे जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों के प्रयास के बाद ट्रॉली को बाहर निकाला जा सका और आवागमन बहाल हुआ। क्षेत्रवासियों कृष्णा गिरी, महेश कुमार, पंकज तिवारी, तुलसीदास, अनिल कुमार, राजकुमार आदि ने शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की। एसडीएम राकेश कुमार जयंत ने कहा कि जल्द ही बाईपास निर्माण पूरा कर रास्ता दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें