फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: यू ट्यूब चैनल हैक कर छह लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

Sun, 07 Sep 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। देहात क्षेत्र के ग्राम चिरैया भीखपुर निवासी विनय कुमार का यू-ट्यूब चैनल करीब एक माह पहले हैक हो गया था। उन्होंने गौतम वार्ड नंबर एक पासवान टोला पूर्णिमा विहार कटिहार विहार निवासी कृष्ण कुमार पर छह लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित को तभी से आरोपी लगातार प्रताड़ित कर रहा है। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गोहार लगाई है। साइबर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विनय कुमार ने बताया कि यू-ट्यूब चैनल पर मेरे करीब 33,50,000 सब्सक्राइबर हैं। आरोपी ने नौ अगस्त की शाम को मेरा यू-ट्यूब चैनल हैक कर लिया। मेरे मोबाइल नंबर पर फोन कर आरोपी रंगदारी मांग रहा है। धमकी देता है कि पैसे नहीं दोगे तो तुम्हारे चैनल को डिलीट कर देंगे। पीड़ित ने बताया कि मैं मानसिक रूप से परेशान हूं। उन्होंने एसपी से इसकी जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराकर जांच कराई जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें