फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपर्स टिप्स :: कठिन परिश्रम ही सफलता का मूलमंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल कर अपने सपनों को उड़ान दी है। हाईस्कूल की टॉपर प्रीति सिंह का कहना है कि कठिन परिश्रम व लक्ष्य तय कर पढ़ाई करने से सफलता अवश्य मिलती है।
विज्ञापन

विद्यालय में तैयार कराए गए सिलेबस का बोर्ड परीक्षा से पहले कई बार अभ्यास करें। इंटरमीडिएट के टाॅपर दिव्यांश का कहना है कि आज कल पढ़ाई करना आसान हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर हर तरह का सिलेबस उपलब्ध है। बिना ट्यूशन किए ऑनलाइन पढ़ाई करके भी सफलता हासिल की जा सकती है।
परीक्षा देते समय प्रश्न पत्र को सही ढंग से समझकर उत्तर लिखें। वहीं इंटरमीडिएट की दूसरी टॉपर जैनब खान ने कहा कि समय का प्रबंधन करते हुए छह से आठ घंटे पढ़ाई करने सफलता अवश्य मिलती है। परीक्षा से पहले मॉडल प्रश्न पत्र का अभ्यास करना चाहिए। सफलता तभी मिलती है जब लक्ष्य का निर्धारण करके उसके अनुरूप पढ़ाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें