फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मेधावियों के घर पहुंचा अमर उजाला, किया सम्मान

विज्ञापन
बलरामपुर के उतरौला में दिव्यांस को किया गया सम्मानित।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। बोर्ड परीक्षा के मेधावियों के घर अमर उजाला की टीम पहुंची और उन्हें सम्मानित किया। हाईस्कूल की टाॅपर प्रीति सिंह को जिले में प्रथम स्थान लाने पर हरैया सतघरवा के गनेशपुर गांव में उनके घर केक काटकर खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन

प्रीति के पिता प्रकाश सिंह ने अमर उजाला का आभार जताया। कहा कि मेधावियों का उत्साहवर्धन के लिए अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है, वहीं टाॅपर प्रीति ने भी खुशी जताई। इसी तरह इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में पहले स्थान पर रहे उतरौला के तख्तरवा पंडितडीह गांव में दिव्यांश तिवारी को अमर उजाला की टीम ने उनके घर पर जाकर सम्मानित किया। मिठाई के साथ ही माला पहना कर उनका सम्मान किया गया। इसके साथ ही अमर उजाला की ईयर बुक प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
दिव्यांश के पिता डीके तिवारी ने ईयरबुक भेंटकर बेटे को तरक्की की शुभकामनाएं दीं। इस तरह जिले के टापर को सम्मानित किया गया। डीआईओएस मृदुला आनंद ने अमर उजाला की पहल को सराहा, कहा कि जल्द ही मेधावियों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें