फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आज संयुक्त अस्पताल में नहीं होगी अल्ट्रासाउंड जांच

विज्ञापन
बलरामपुर के संयुक्त जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड कक्ष पर लगी सूचना। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में 20 मई को अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा ठप रहेगी। रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर होने से सोमवार को भी मरीजों की जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर खड़ी विमला व शंकुलता ने बताया कि रविवार को अवकाश था। आज अल्ट्रासाउंड जांच कराने आई हूं लेकिन कक्ष पर ताला लगा है। राहुल, सोनू, पियूष व शाहजाद ने बताया कि अस्पताल में आए दिन अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला रहता है। अल्ट्रासाउंड कक्ष सिर्फ प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के दिन ही खुलता है। अन्य दिन खुलता भी है तो 12 बजे ही बंद हो जाता है।
ऐसे में मरीजों को बाहर पैसे खर्च करके अल्ट्रासाउंड जांच करानी पड़ती है। जिला अस्पताल होने के कारण यहां प्रतिदिन 45 से 50 मरीज अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए आते हैं। सीएमएस डॉ. राजकुमार वर्मा ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एके यादव अवकाश पर हैं। इसलिए अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें