बलरामपुर। गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों बिटिया के साथ सामूहिक दुष्कर्म व दरिंदगी की घटना के आरोपी बुधवार को पूछताछ के लिए पुलिस को रिमांड पर मिल सकते हैं। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि मामले के विवेचक सीओ राधारमण सिंह ने आरोपियों की रिमांड के लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया है।
बुधवार को न्यायालय में मामले की सुनवाई होगी। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं से आरोपी पुलिस की रिमांड पर मिल सकते हैं। रिमांड पर लेकर आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में यदि कोई अन्य भी दोषी मिला तो उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।