फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बलरामपुर शहर में आज

Mon, 17 Aug 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर शहर में आज
विज्ञापन

-
योग शिविर
सुबह 07:00 बजे। नगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में लोगों को योगाभ्यास कराया जाएगा।

सुंदरकांड पाठ
सुबह 08:00 बजे। नगर के वीर विनय चौराहा स्थित हनुमानगढ़ी में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। पाठ के समापन पर प्रसाद वितरित किया जाएगा।
-
बैठक
सुबह 11:00 बजे। सदर ब्लॉक सभागार में पंचायत सहायकों की बैठक होगी। बैठक में बकाया मानदेय भुगतान सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।

किसान गोष्ठी
सुबह 11:00 बजे। पचपेड़वा के कृषि विज्ञान केंद्र में किसान गोष्ठी आयोजित की जाएगी। किसानों को आधुनिक खेती के बारे में जानकारी दी जाएगी।

कॅरिअर काउंसिलिंग
दोपहर 12:00 बजे। पचपेड़वा के विशुनपुर विश्राम स्थित राजकीय आईटीआई में कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षुओं को रोजगार के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

-
काम की बात
पशुओं का कराएं बीमा
- पशु पालन विभाग में राष्ट्रीय पशुधन बीमा योजना संचालित है। योजना के तहत पशु पालक अपने पशुओं का बीमा करा सकते हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि पशु बीमा प्रीमियम का 75 से 90 प्रतिशत तक अनुदान पशुपालकों को मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

-
सोना
135780 रुपये प्रति दस ग्राम

चांदी
242160 रुपये प्रति किलो

आपकी आवाज
किसी कार्यक्रम की सूचना, अन्य जानकारी और फोटो हमें भेजें।
मोबाइल नंबर - 9368724182
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें