फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आज बलरामपुर से होकर गुजरेंगी 14 ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गोरखपुर-गोंडा रेल लाइन पर चुरेब-मुंडेरवा स्टेशन के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराया जा रहा है। ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते 24 दिसंबर को 14 ट्रेनें बलरामपुर से होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन

मुख्य जन संपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 24 दिसंबर को 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा होकर चलाई जाएगी। इसी तरह से 02564 नई दिल्ली-बरौनी, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली भी इसी मार्ग से गुजरेगी। नई दिल्ली से 24 एवं 25 दिसंबर को चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस, 12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस, 12556 बठिण्डा-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15274 आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस, 09111 बडोदरा जंक्शन गोरखपुर विशेष ट्रेन, 05283 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन भी गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा होकर गुजरेंगी।
वहीं, 05284 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन, 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल विशेष ट्रेन, 05577 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी, 05578 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा विशेष ट्रेन, 09043 बांद्रा टर्मिनल-गोरखपुर विशेष ट्रेन तथा 12554 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग की जगह गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर रेल मार्ग से चलेगी। वहीं, 25 दिसंबर को 09112 गोरखपुर-बडोदरा विशेष ट्रेन भी इसी रास्ते से जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें