फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक तरीके से खेती करके लाभ कमाएं किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। तुलसीपुर ब्लॉक के पीएचसी महराजगंज में एक दिवसीय कृषक गोष्ठी कार्यक्रम बीते दिन कराया गया। मुख्य अतिथि डॉ. सुहेल खान व किसान संघ के जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद मिश्र ने फीता काटकर गोष्ठी का शुभारंभ किया। गोष्ठी का संचालन ग्रामीण महिला व बाल उत्थान सेवा समिति की सुशीला मिश्रा ने किया। गोष्ठी में किसानों को आधुनिक खेती करने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि कोविड 19 महामारी के चलते हम सभी को बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। किसान देश के अन्नदाता हैं और उनका सम्मान होना चाहिए। इसके लिए किसानों को बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए आधुनिक खेती करने के तरीके बताने होंगे। कृषि सहायक विकास अधिकारी मुन्नन सिंह ने गोष्ठी को संबोधित कर किसानों को आधुनिक व वैज्ञानिक ढंग से खेती करने की सलाह दी।
सहायक विकास कृषि रक्षा अधिकारी अनिरुद्ध पटेल ने विभाग से मिलने वाली योजनाओं के बारे में लाभ लेने के लिए सुझाव दिया। किसान संघ के जिलाध्यक्ष ने केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से किसानों के लिए संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। ग्राम प्रधान गणेश सोनी, कृषि तकनीकी अधिकारी सत्य प्रकाश, अमरदीप, आलोक कुमार, राजेश कुमार, संतोष विक्रम सिंह, ओम प्रकाश व घनश्याम प्रसाद आदि ने गोष्ठी को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें