फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को दिए तनाव मुक्त रहने के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। परीक्षा की तैयारियों में छात्रों की मुश्किल आसान करने के लिए उनकी काउंसिलिंग की जा रही है। एमपीपी इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रखने के लिए टिप्स दिए गए। विशेषज्ञों से तनाव मुक्त रहने की जानकारी विद्यार्थियों ने हासिल की।
विज्ञापन

एमपीपी इंटर कॉलेज सभागार में मानसिक स्वास्थ्य व सामाजिक सपोर्ट पर छात्रों व शिक्षकों के बीच मिशन शक्ति के तहत संवाद कराया गया। विशेषज्ञ डॉ. अंजुम मेंहदी ने विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त रहने के लिए टिप्स दिए। स्वस्थ शरीर से स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। मानसिक स्वास्थ्य व्यक्ति के उत्थान में अपना योगदान देती है।
सभी लोगों को तनाव मुक्त रहने के लिए मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अनिवार्य है। कार्यक्रम के माध्यम से जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार की तरफ से नारी सशक्तिकरण, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के बारे में बताया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि उनके आसपास बच्चों व महिलाओं के शोषण और उत्पीड़न होने पर तत्काल शिकायत करें। पुलिस तुरंत ऐसे लोगों को मदद मुहैया कराएगी। प्रधानाचार्य कैप्टन जीपी तिवारी ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। शिक्षक सुरेश कुमार यादव, गीता गौतम व कमलेश उपमन्यु आदि ने कार्यक्रम के आयोजन में सराहनीय योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें