फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालकों पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वास्थ्य महकमा ने जिले के मेडिकल स्टोर संचालकों पर कार्रवाई का शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बुधवार को बताया कि मेडिकल स्टोर संचालकों की तरफ से उपलब्ध सूचनाएं फर्जी पाई गई हैं। ऐसे में कोरोना रोगियों का ट्रैकिंग संभव नहीं हो पा रही है। सीएमओ ने औषधि निरीक्षक ओम प्रकाश यादव से मेडिकल स्टोर संचालकों की सही सूचनाएं उपलब्ध कराने की अपील की है।
विज्ञापन

सीएमओ ने औषधि निरीक्षक को लिए गए पत्र में आरोप लगाया है कि मेडिकल स्टोर के संचालकों की तरफ से दी जा रही जानकारी अधिकतर अपूर्ण हैं। मेडिकल स्टोर संचालकों की तरफ से उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर अधिकतर गलत पाए गए हैं। दिए गए मोबाइल नंबर सेवा क्षेत्र के बाहर बताए जा रहे हैं। इस प्रकार की तमाम गड़बड़ियों के चलते संभावित कोरोना रोगियों का ट्रैकिंग भी संभव नहीं हो पा रही है।
कोविड-19 से लड़ाई लड़ने के लिए मेडिकल स्टोरों की सही सूचनाएं मिलना अनिवार्य है तभी कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर अंकुश पाया जा सकता है। जिले के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों से सीएमओ ने सही सूचनाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। सीएमओ ने औषधि निरीक्षक से जिले के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों की पूर्ण व सही सूचनाएं पता व मोबाइल नंबरों के साथ तत्काल उपलब्ध कराने की अपील की है जिससे कोरोना को हराने में आमजन की मदद की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें