फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल

Fri, 14 Nov 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। ललिया क्षेत्र के फटवा गांव के पास बृहस्पतिवार को ललिया-शिवपुरा मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

ग्राम फटवा निवासी राज बहादुर ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ग्राम धामाचौरी निवासी चेतराम (52) घायल हो गए। चेतराम ने बताया कि मैं बाइक से कोटे की दुकान से राशन लेने जा रहा था।
राशन की दुकान की तरफ बाइक जैसे ही मुड़ी तभी टक्कर हो गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार ग्राम फुलवरिया निवासी ओमप्रकाश (25) व अभिषेक (20) भी घायल हो गए। तीनों को सीएचसी शिवपुरा में भर्ती करा दिया गया है। दोनों बाइक के चालक हेलमेट नहीं पहने थे। चेतराम व अभिषेक को ज्यादा चोटें आईं हैं। डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें