फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 63.81 लाख रुपये से तीन ग्रामीण सड़कों की होगी मरम्मत

Sat, 03 Jan 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गैड़ास बुजुर्ग विकास खंड की तीन ग्रामीण सड़कों की मरम्मत के लिए 63.81 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इन सड़कों की मरम्मत होने से क्षेत्र की करीब 30 हजार की आबादी को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

गैड़ास बुजुर्ग विकास खंड के ग्राम हटिहवा बनजरिया से डबरा देवरिया जंगली गांव तक सड़क मरम्मत पर 18.57 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह कुड़ऊ बौड़िहार संपर्क मार्ग पर 31.37 लाख रुपये तथा बिलासपुर संपर्क मार्ग पर 13.87 लाख रुपये खर्च होंगे। क्षेत्रवासी प्रमोद कुमार, रोहित, विजय, इरफान व जावेद आदि ने कहा कि सड़क जर्जर होने से किसानों, विद्यार्थियों व ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों की मरम्मत से आवागमन सुगम होगा। इस संबंध में उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने बताया कि सड़कों की मरम्मत के लिए बजट जारी हो गया है। शीघ्र ही सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें