फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अंडरग्राउंड लाइन के लिए सीएम से मिलीं नगर पंचायत अध्यक्ष

Sat, 03 Jan 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करती नगर पंचायत अध्यक्ष कहकशां फिरोज ।-स्रोत : स
विज्ञापन
तुलसीपुर। नगर में जर्जर और लटकते बिजली तारों के जाल से मुक्ति दिलाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष कहकशां फिरोज और अध्यक्ष प्रतिनिधि अफरोज अहमद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। शहर में बिजली के तारों को अंडरग्राउंड कराने की मांग की।नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बिजली विभाग की आनाकानी के चलते कार्य में आ रही बाधाओं को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने नववर्ष के मौके पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की और समस्या से अवगत कराया। बिजली विभाग तकनीकी दिक्कतों का हवाला देते हुए अंडरग्राउंड लाइन बिछाने में असमर्थता जता रहा है। नगर पंचायत पिछले कई महीनों से विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर एवं पत्र लिखकर विद्युत तारों को अंडरग्राउंड करने की मांग कर रहा है। उन्होंने बताया कि अंडरग्राउंड विद्युत व्यवस्था से नगर अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें