फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सड़क हादसों में प्रधान समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया सतघरवा/महराजगंज तराई (बलरारामपुर)। दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग तीन हादसों में प्रधान समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटपुरवा में प्रधान राममिलन (65) चौधरीडीह चौराहे पर मंगलवार को शेविंग कराने गए थे। वह बाइक से घर जा रहे थे। श्रावस्ती जिले के सिरसिया की तरफ से दूध लादकर आ रही डीसीएम की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिनगा में भर्ती कराया है। इसी थाना क्षेत्र के हरैया तुलसीपुर मार्ग पर सोमवार देर शाम धनेश्वर यादव (30) निवासी परसपुर डुबकी थाना हरैया बाइक से बनकटवा बाजार से घर जा रहे थे।
बहदिनवा नाला के पास ट्रैक्टर ट्राॅली की टक्कर से वो घायल हो गए। पुलिस ने सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के गांव ग्राम परसपुर के पास एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। गुलरिया हिसामपुर गांव के निवासी बड़कऊ (35) घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें